फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गंदे पानी की सप्लाई, निवासी बोले- खरीदनी पड़ रही बोतल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनारा होम्स सोसाइटी के हालात, समस्या के बाद भी नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में गंदे पानी की सप्लाई से निवासी परेशान हैं। पिछले कई दिनों से पानी में गंदगी और बदबू आ रही है, जिस कारण लोगों को साफ पानी नहीं मिल पा रहा। स्थानीय निवासियों ने बताया कि गंदे पानी की वजह से घरों में लगे आरओ और अन्य जल शुद्धिकरण उपकरणों पर भी असर पड़ रहा है। समस्या की शिकायत कई बार सोसाइटी प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि गंदे पानी की समस्या के कारण बीस लीटर वाला पानी का जार खरीदना पड़ता है। निवासियों ने प्रशासन और सोसाइटी प्रबंधन से जल्द कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन


सोसाइटी में बार-बार गंदा पानी आने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। पानी का उपयोग पीने और घरेलू कामों के लिए नहीं कर पा रहे, जिससे सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। -शिप्रा
विज्ञापन


गंदे पानी की वजह से कई घरों के आरओ और अन्य उपकरण खराब हो गए हैं। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। -राजकमल मिश्रा

गंदे पानी के कारण लोगों को बाहर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। प्रशासन और सोसाइटी प्रबंधन को जल्द प्रभावी कदम उठाने चाहिए। -अनीता कुमारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें