फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खोदे गए गड्ढे में भरा गंदा पानी, विसर्जन न करने पर अड़ीं समितियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। नगर के दुर्वासा धाम के पास मंगलवार को मूर्ति विसर्जन न करने को लेकर पूजा समितियां अड़ गई । नगर की विभिन्न समितियों की मूर्तियां लाइन से स्थल पर खड़ी रहीं, लेकिन देर शाम तक कोई भी मूर्ति विसर्जित नहीं की जा सकी थी। जानकारी के अनुसार, दुर्वासा धाम के पास नदी में इस बार मूर्ति विसर्जन की अनुमति नहीं दी गई है। इसके स्थान पर जेसीबी से पास में ही एक गड्ढा खोदा गया है, जिसमें मूर्तियां विसर्जित करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि गड्ढे में मात्र चार फीट गंदा पानी है, जिससे वहां विसर्जन करना उचित नहीं है।
विज्ञापन

इसको लेकर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राम भवन मौर्य, रामलीला सेवा समिति के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौके पर मौजूद हैं। पीस कमेटी की बैठक में नगर के सुजीत बरनवाल ने पहले ही इस समस्या को उठाया था, लेकिन मौके पर कोई मजिस्ट्रेट न पहुंचने के कारण स्थिति संभालने में दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन यदि पहले से उचित व्यवस्था करता तो ऐसी परेशानी नहीं होती। देर शाम तक मूर्तियों का विसर्जन रोककर सभी लोग समाधान की प्रतीक्षा में वहीं डटे हुए थे। रात लगभग 10 बजे से प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ।
समितियों के लोग नदी में विसर्जन करना चाहते थे। नदी में विसर्जन पर रोक है। समझाकर विसर्जन शुरू करा दिया गया है। अब तक चार प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका है। - किरणपाल सिंह, सीओ बुढ़नपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें