फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़कों पर गंदगी मिली, एजेंसी पर लगाया दो लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राधिकरण ने एजेंसी को जारी किया नोटिस, काम में सुधार की चेतावनी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर में मशीनों से सड़कों की सफाई करने वाली एजेंसी लॉयन सर्विस पर काम में लापरवाही बरतने के चलते प्राधिकरण ने दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही कंपनी को नोटिस भी जारी किया गया है। कार्यशैली में सुधार न होने पर एजेंसी पर कठोर और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण ने कंपनी को काम में सुधार लाने की चेतावनी दी थी। बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद मंगलवार को प्राधिकरण ने जुर्माना लगाया। स्वास्थ्य व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभारी वर्क सर्कल के वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह ने बताया कि अनुबंध के मुताबिक, एजेंसी के जिम्मे मशीनों से सड़कों की सफाई की जिम्मेदारी थी, लेकिन सड़कें गंदी हैं, कूड़ा-कचरा व धूल फैली हुई है। प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने कहा कि दो लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ एजेंसी को काम में सुधार करने का मौका दिया गया है। बावजूद काम में सुधार नहीं हुआ तो आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें