फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रीन बेल्ट पर गंदगी और मलबा, पेड़-पौधों की देखरेख का अभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। एक ओर शहर में पर्यावरण दिवस पर सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण पर जोर रहा तो दूसरी ओर लोगों ने विभिन्न सेक्टरों के ग्रीन बेल्ट और फुटपाथ की बदहाली पर चिंता जताई। गंदगी और मलबे से भरे ग्रीन बेल्ट पर्यावरण दिवस को आइना दिखाते नजर आए।
विज्ञापन

सेक्टरों और टाउनशिप में भी ग्रीन बेल्ट पर मलबा और गंदगी डाले जाने और इसकी देखभाल नहीं किए जाने की शिकायत लोगों ने की है। सेक्टर चार, सेक्टर नौ, सेक्टर चार-सात से लेकर सेक्टर 23, डीएलएफ जैसे इलाकों के फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट पर मलबा, गंदगी और पेड़ पौधों की बदहाली के वीडियो साझा किए गए हैं। निवासियों ने मांग की है कि सेक्टरों और टाउनशिप के फुटपाथ और सड़क के किनारे सुनिश्चित किए गए ग्रीन बेल्ट को अगर साफ सुथरा कर वहां पौधे लगाए जाएं ओर पुराने पेड़ों का संरक्षण किया जाए। सेक्टर चार के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि धर्मसागर, सेक्टर-23 से आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि भवानी शंकर त्रिपाठी, रंजीत थापर, एमजी रोड एस्सेल टावर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव सिन्हा आदि से प्रशासन से फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट की बदहाली पर ध्यान देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें