ग्रेटर नोएडा(संवाद)। कैमराला गांव के मुख्य मार्ग की हालत जर्जर बन गई है। सड़क पर जलभराव रहता है, जिससे इस पर से निकालना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर सड़क के निर्माण की गुहार लगाई है। दादरी ब्लॉक के कैमराला गांव निवासी सरजीत, सतपाल, हरवीर भाटी, रामवीर, टोनी, वीर सिंह और सत्येंद्र का कहना है कि गांव के मुख्य मार्ग के निर्माण के लिए दो साल से प्रधान से अनुरोध किया जा रहा है। इसके बाद भी आरसीसी रोड नहीं बनाई जा सकी है। दो से तीन बार सीएम पोर्टल पर शिकायत कर चुके हैं। अधिकारी आश्वासन देकर चले जाते हैं, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं होता।