फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर के ध्यानार्थ:::::::: कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-जमैटो कंपनी का आर्डर लेकर बाइक से जा रहा थे, हादसे में कार की नंबर प्लेट बाइक में फसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर मंगलवार रात कंपनी का आर्डर लेकर जा रहे एक डिलीवरी बॉय की बाइक को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुलंदशहर जिले के जहांगीरपुर निवासी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके भाई प्रशांत (35) जोमैटो कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करते थे। मंगलवार की रात प्रशांत किसी का आर्डर लेकर बाइक से ग्रेटर नोएडा से दनकौर की तरफ यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से होते हुए जा रहे थे। इस दौरान पीछे से तेज गति में आई एक कार ने प्रशांत की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गया। घायल अवस्था में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। घटना के वक्त प्रशांत ने हेलमेट भी पहना हुआ था। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें