ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली में एक व्यक्ति ने बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है। पिता का आरोप है कि 24 फरवरी को उसकी बेटी घर पर अकेली थी। तभी बेगमपुर गांव निवासी जुनेद घर में घुस आया और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। ब्यूरो