फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जर्जर सड़कें, जलभराव और सीवर ओवरफ्लो बनी परेशानी

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा दो में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सेक्टर की समस्याओ
विज्ञापन
थीटा-2 निवासी बोले, शिकायत के बाद भी सुध लेने नहीं आते अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित सेक्टर थीटा-2 बदहाली का शिकार है। प्राधिकरण के अधिकारी जिस दफ्तर में बैठकर पूरे शहर की विकास योजना बनाते हैं वहीं पास का सेक्टर गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। निवासियों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी अधिकारी मौके पर सुध तक लेने नहीं आते। सेक्टर में सड़कें जर्जर हैं। जलभराव और सीवर ओवरफ्लो होने से निवासियों को परेशानी हो रही है।
रविवार को आयोजित अमर उजाला संवाद निवासियों ने कहा कि बारिश के दौरान जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से जगह-जगह पानी भर जाता है।निवासियों ने बताया कि सेक्टर में कई जगह सड़कें खराब और जर्जर हैं। पाइपलाइन डालने के लिए बार-बार सड़कें तोड़ देने के बाद उनकी ठीक से मरम्मत नहीं की जाती। पेड़ों की छंटाई नहीं होने से भी लोगों को परेशानी होती है। जगह-जगह कचरा फैला रहता है। सेक्टर की बाउंड्री वॉल भी कई स्थानों पर टूटी हुई है। सेक्टर में पानी की पाइपलाइन की सुविधा नहीं है। इसके चलते लगभग हर घर में बोरवेल लगा हुआ है। लंबे समय से इन समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है। कई बार प्राधिकरण को पत्र लिखकर शिकायत की गई, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क की जल्द मरम्मत कराई जानी चाहिए। - सरजीत सिंह

- सीवर आए दिन ओवरफ्लो होता है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होती है। गंदगी और दुर्गंध की समस्या बनी रहती है। - कवींद्र साहू

- जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से सेक्टर में जलभराव हो जाता है। ड्रेनेज की सुविधा में सुधार होना चाहिए । - यशपाल

- सेक्टर में पेड़ों की लंबे समय से छंटाई नहीं कराई गई है। पेड़ों की छंटाई व्यवस्था में जल्द सुधार होना चाहिए। - मनोज भाटी

- सेक्टर में पानी की पाइपलाइन नहीं है। लोगों ने बोरवेल कराएं हैं। जल्द पाइपलाइन बिछाई जानी चाहिए। - पवन शर्मा

- सेक्टर की बाउंड्री वॉल कई जगह से टूटी हुई है। बार-बार सड़क तोड़ दी जाती है लेकिन उसे ठीक नहीं किया जाता है। - अभिषेक भाटी

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा दो में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सेक्टर की समस्याओ

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा दो में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सेक्टर की समस्याओ

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा दो में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सेक्टर की समस्याओ

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा दो में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सेक्टर की समस्याओ

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा दो में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सेक्टर की समस्याओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें