फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गांवों में पढ़ाई को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, 35 पंचायतों में लाइब्रेरी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले की सभी 82 ग्राम पंचायतों में बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी, दूसरे चरण में 47 गांवों में होगा निर्माण
विज्ञापन

- कंप्यूटर, इंटरनेट, वाई-फाई और स्मार्ट टीवी जैसी सुविधाओं से पढ़ाई कर सकेंगे विद्यार्थी
राजेश भाटी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर की 35 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनकर तैयार हो गई हैं। इनके संचालन और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को सौंपी गई है। ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव संयुक्त रूप से लाइब्रेरी की निगरानी करेंगे। विद्यार्थियों ने पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इनका उपयोग भी शुरू कर दिया है। वहीं, शेष 47 ग्राम पंचायतों में दूसरे चरण के तहत लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी।
पंचायती राज विभाग की ओर से ग्रामीण विद्यार्थियों को गांव में ही बेहतर अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह योजना शुरू की गई है। जिले की सभी 82 ग्राम पंचायतों में एक-एक डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जानी है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को शांत माहौल में पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराना है। पहले चरण में जेवर ब्लॉक के मेवला गोपालगढ़, शमशमनगर, झुप्पा, भगवंतपुर छांतगा, जेवर खुर्द, बांगरपुर, चचूरा, राजपुर कला, मेंहदीपुर खुर्द, जहांगीरपुर देहात, मकनपुर खादर और मंडपा समेत कई गांवों में लाइब्रेरी तैयार हुई हैं। दादरी ब्लॉक के भोगपुर, कोट, नंगला नैनसुख और छांयसा तथा बिसरख ब्लॉक के बिश्नूली, नूरपुर, कलौंदा, ऊंचा अमीरपुर, खंगौड़ा, महावड़ और बंबावड़ में भी सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन

कंप्यूटर और इंटरनेट की व्यवस्था पर रखेंगे नजर-
लाइब्रेरी के दैनिक संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत सचिव की होगी। ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव संयुक्त रूप से व्यवस्थाएं देखेंगे। पंचायत सहायक कंप्यूटर, इंटरनेट, वाई-फाई और स्मार्ट टीवी के सुचारु संचालन पर नजर रखेंगे। जिला प्रशासन और पंचायती राज विभाग के अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि 35 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी तैयार हैं और विद्यार्थियों ने इनका उपयोग शुरू कर दिया है। शेष गांवों में दूसरे चरण में निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें