फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेडिकल स्टोर पर बैठे दो युवकों पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर गांव रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर दो युवकों के साथ मारपीट की गई। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि पंचशील कॉलोनी चिपियाना बुजुर्ग में राजेश कुमार रावत परिवार के साथ रहते हैं। उनका गिरधरपुर गांव रोड पर रावत मेडिकल स्टोर है। जिस पर उनका भतीजा अजय कुमार व ललित कुमार 28 अक्टूबर की देर शाम बैठे हुए थे। इसी समय देवेंद्र, हेमंत यादव अपने साथियों के साथ पहुंचे। गाली गलौज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में अजय कुमार का सिर फोड़ दिया गया। ललित कुमार का जबड़ा टूट गया। घटना की प्राथमिकी तीन लोग नामजद व अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें