फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विधि-विधान से पूजे गए आयुर्वेद के जनक धन्वंतरि

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में आयुर्वेद भवन में धनवंतरी जयंती पर पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
दीपोत्सव के पहले दिन शनिवार को आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की पूजा की गई। आयुर्वेदिक अस्पतालों, चिकित्सा इकाइयों में विविध कार्यक्रम हुए। भगवान धन्वंतरि की विधि-विधान से पूजा करते हुए प्राचीन चिकित्सा पद्धति की खूबियों पर चर्चा करते हुए उसे विस्तार देने का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन

लोढ़ी स्थित 50 बेड के एकीकृत आयुष चिकित्सालय में हुए कार्यक्रम में सीडीओ जागृति अवस्थी मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की विशेषताओं पर चर्चा करते हुए कहा कि इससे तेजी से लोगों का जुड़ाव हो रहा है।
आयुष अस्पताल को संवारने के लिए पांच एसी, हाईमास्ट लाइट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ.ज्योतिर्जय कुमार, ओमप्रकाश त्रिपाठी, प्रमोद जी महिला पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ. सुधीर मिश्रा, डॉ. जितेंद्र पाल त्रिपाठी, पीके मिश्रा, प्रदीप पाठक, पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संचालन होम्योपैथी चिकित्सा के नोडल डॉ.एसपी त्रिपाठी ने किया। उधर, श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन एवं कानोडिया औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य कृपा शंकर पांडेय ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया।
इसके मुख्य यजमान विजय कानोडिया रहे। वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. केके सिंह ने सुपारी के बारे में विस्तार से बताया। उन्हाेंने कहा कि सुपारी का स्वरूप शिवलिंग के आकार का होने के कारण पूजा में इसका प्रयोग किया जाता है।
वैद्यनाथ कंपनी के प्रतिनिधि रितेश जायसवाल, इंद्र कुमार दुबे ने कहा कि आयुर्वेद के सिद्धांतों पर चलकर ही जीवन के तीन आवश्यक अंग धर्म, काम और मोछ को पाया जा सकता हैं। पंकज कानोडिया ने कहा कि आयुर्वेद स्वस्थ व्यक्ति को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नीरज कानोडिया, कृपाशंकर, रवींद्र नाथ सिंह, सुयश, संस्कार, विमल अग्रवाल, हरिनंदन त्रिपाठी, डॉ. इंद्रसेन सिंह, डॉ. एजाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें