फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस : बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और धातु के उपहारों की जमकर हुई खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को लोगों ने एक दूसरे को देने के लिए भी खरीदे उपहार
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में आज धनतेरस का त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जाएगा। हालांकि, लोगों ने इसके लिए शुक्रवार को ही बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्, धातु के उपहार और मिष्ठान की जमकर खरीदारी की। लोगों ने इस दौरान अपने लिए सामान लेने के अलावा दोस्तों, रिश्तेदारों और कर्मचारियों के लिए उपहार खरीदे। विशेष रूप से बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों की दुकानों व शोरूम भर भीड़ देखने को मिली।

शुक्रवार सुबह से ही अट्टा मार्केट, इंदिरा मार्केट, ब्रह्मपुत्र, हरौला और बरौला समेत मामूरा में ग्राहकों की भीड़ दुकानों पर उमड़ पड़ी। लोगों ने पीतल, कांसे, स्टील और चांदी के बर्तन शुभ मानकर खरीदे। दुकानदारों के मुताबिक इस बार सबसे ज्यादा मांग स्टील और कांसे के मिश्रण से तैयार डिनर सेट, पीतल के लोटे और थालियों की रही। औसतन 25 से 30 प्रतिशत तक अधिक बिक्री दर्ज की गई। बाजारों में देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि इस बार धनतेरस पर पिछले साल के मुकाबले बर्तन बाजार में रिकॉर्ड कारोबार हुआ है। इसके अलावा मिठाई की दुकानों पर लड्डू, काजू कतली और सोहन हलवा की सबसे ज्यादा डिमांड रही। आमतौर पर मेहमानों व नाते रिश्तेदारों के लिए लोग मिठाई खरीदना शुभ और अच्छा मानते हैं। सेक्टर-45 के मिष्ठान व्यापारी सुरेंद्र प्रधान ने बताया कि उन्होंने इसके लिए एक हफ्ते पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। आज धनतेरस से लेकर दीपावली तक खासा बिक्री की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


2500 से लेकर 10,000 तक रॉयल गिफ्ट उपलब्ध
धनतेरस के उपलक्ष्य में लोग मेहमानों और मिलने वालों को खास उपहार देते है। इसके लिए बाजारों में एक से बढ़कर एक रॉयल और बजट फ्रैंडली गिफ्ट पैक उपलब्ध हैं। वहीं, काजू कतली के आधा किलो ग्राम से लेकर एक किलो व उससे भी बड़े पैक भी उपलब्ध हैं। सेक्टर-29 स्थित ब्रह्मपुत्र मार्केट में ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट पैक भी 1500 से लेकर 4000 हजार तक के उपलब्ध हैं। कुछ स्पेशल रॉयल गिफ्ट पैक की बात करें तो उनका रेट 2500 से लेकर 10 हजार तक है।
खास सामान का मूल्य
10 ग्राम चांदी का सिक्का 2200 रुपये से शुरू

चांदी के गणेश-लक्ष्मी 10 हजार से 2 लाख तक
फ्रेम वर्क सोने के उत्पाद 3100 से 1.50 लाख तक

विभिन्न चांदी के सामान 2000 से शुरू





गिफ्ट पैक - मूल्य
रॉयल गिफ्ट पैक 2,500 से 10,000 तक
ड्राई फ्रूट पैक 1,000 से लेकर 5,000 तक

मिश्रित मिठाई पैक 999 से लेकर 4,999 तक
पारंपरिक मिठाई पैक 800 से लेकर 2,000 तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें