फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मृत्यु भोज पर पाबंदी लगाने का निर्णय लेगा धानक समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
डहीना। धानक समाज डहीना ब्लॉक की बैठक रविवार को धानक धर्मशाला डहीना में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रत्न सिंह ने की जबकि संचालन दयाराम मोरवाल ने किया।
विज्ञापन

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि धानक समाज जल्द ही जिलास्तर पर बैठक बुलाकर मृत्यु भोज पर पाबंदी लगाने का निर्णय करेगा। उन्होंने कहा कि समाज में व्यर्थ खर्च रोकने और समानता की भावना को मजबूत करने के लिए यह कदम आवश्यक है।
बैठक में यह भी तय किया गया कि समाज को नशे की बुराई से दूर रखने और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिलास्तर पर समाज के बच्चों के लिए कोचिंग सुविधा शुरू करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

गुलशन कुमार को प्रधान, कृष्ण सोलंकी, नरेश कुमार और मुकेश कुमार को उपप्रधान, पवन कुमार सोलंकी महासचिव, प्रेम सोलंकी सह सचिव, रामनिवास को कोषाध्यक्ष, जिले सिंह को सह कोषाध्यक्ष, लखन सिंह प्रेस सचिव, महेंद्र सिंह और रमेशचंद्र प्रताप सिंह समन्वयक बनाए गए। संरक्षक के रूप में रत्न सिंह व लीला राम मंदोला को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें