भिवाड़ी। टपूकड़ा थाना पुलिस ने गोकशी के लिए ले जाए जा रहे चार गोवंश को मुक्त कराया और एक पुरुष व महिला को गिरफ्तार किया। इस दौरान घटना में प्रयुक्त एक लोडिंग टेंपो भी जब्त किया गया।
थानाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नौला धाम मंदिर से नाखनौल रोड की ओर एक लोडिंग टेंपो जा रहा है जिसमें गोवंश भरे हुए हैं। सूचना के आधार पर टपूकड़ा पुलिस ने नाखनौल रोड पर नाकाबंदी की।
नाकाबंदी के दौरान टेंपो की जांच करने पर उसमें दो गाय और दो बछड़े सहित पाए गए। टेंपो में सवार बावल निवसाी नांगल तेजू विपिन (35) और कोटपुतली-बहरोड़ निवासी संगीता (40) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे गोवंश को नंगली बलिहार से ग्वालदा गांव में गोकशी के लिए ले जा रहे थे। संवाद