फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पौधों से किया जाएगा ढमोला नदी का सुंदरीकरण

Fri, 28 Nov 2025 12:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ढमोला नदी के सुंदरीकरण और तटों को कटाव से रोकने के लिए नगर निगम किनारों पर पौधे लगवाएगा। बृहस्पतिवार को नदी का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त शिपू गिरि ने अधिकारियों को पौधरोपण के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त बृहस्पतिवार की सुबह मुख्य अभियंता सुरेशचंद, अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह को साथ लेकर ढमोला नदी का निरीक्षण करने पहुंचे।
नदी को गहरा व चौड़ा करने के लिए पोकलेन मशीनों से निकाली जा रही सिल्ट को व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए।
मुख्य अभियंता सुरेश चंद ने नगर आयुक्त को बताया कि तीन पोकलेन लगातार सिल्ट निकालने तथा मिट्टी को एकत्रित कर नदी के किनारों पर कच्चे घाट बनाने का काम कर रही हैं। सिल्ट निकलने से पानी का बहाव तेज होगा।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने बताया कि नदी व घाटों के किनारों को कटाव से सुरक्षित व संरक्षित लिए नेट बिछाया गया है। साथ ही जरूरत के अनुसार कुछ पाइप भी डाले गए हैं।
नगर आयुक्त ने घाटों पर पानी को शोधित व प्रदूषण कम करने वाले ऐसे पौधे लगाने के निर्देश दिए जो छोटे आकार में हों। उन्होंने कहा कि इससे घाटों का सुंदरीकरण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें