फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ओबरा में काव्य कैफे आज, जुटेंगे नामचीन कवि

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। ऊर्जा नगरी ओबरा में काव्य कैफे का आयोजन शुक्रवार को होगा। अमर उजाला के संयोजन में आयोजित इस काव्य कैफे में देश के नामचीन कवि शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम होटल कलश में शाम साढ़े छह बजे से शुरू होगा। इसमें प्रवेश निशुल्क है।
विज्ञापन

कॉफी की चुस्कियों के बीच कविता का आनंद लेने के लिए लोग उत्साहित हैं। कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। ओबरा के लोगों के लिए यह नया अनुभव होगा। इसमें वह चेहरे भी काव्य पाठ करते दिखेंगे, जिन्हें अब तक टीवी स्क्रीन पर बड़े कार्यक्रमों में कविता पढ़ते देखा-सुना गया है।
इसमें इसमें लाफ्टर चैलेंज फेम प्रताप फौजदार, गीतकार प्रियांशु गजेंद्र, मणिका दुबे और विकास बौखल शामिल हैं। कार्यक्रम से जुड़ने व अन्य जानकारी के लिए इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 9415456033, 9936897001, 9415251063 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

-
ये हैं प्रायोजक
काव्य कैफे के मुख्य प्रायोजक सोन विहार इंफ्रा साल्यूसंस हैं। ब्लाॅक प्रमुख चोपन लीला देवी गोंड, नगर पंचायत ओबरा की अध्यक्ष चांदनी देवी, नगर पंचायत डाला की अध्यक्ष फूलवंती, ओबरा की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी प्रायोजक की भूमिका में है। इसके अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, व्यापार मंडल अध्यक्ष डाला मुकेश जैन, किड्स केयर इंग्लिश स्कूल ओबरा, समाजसेवी डाला सुभाष पाल, शांभवी स्टोन वर्क्स ओबरा के संचालक आलोक सिंह, रॉयल इनफिल्ड विश्वनाथ इंटरप्राइजेज, वरिष्ठ समाजसेवी रमेश सिंह, जेसी विमल सिंह, डाला-बिल्ली क्रशर्स ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी देवप्रकाश मौर्य, बाबा वासुकीनाथ इंटर प्राइजेज डाला के संचालक रामनारायण सिंह उर्फ रामू गोंड सह प्रायोजक हैं। कलश होटल वेन्यू पार्टनर है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें