फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाल हत्याकांड: क्राइम ब्रांच पहुंची जेवर, बच्चे के परिजनों के दर्ज हुए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस की जांच पर सवालिया निशान लगने के बाद कमिश्नर ने क्राइम ब्रांच को सौंपी है मामले की जांच
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर के गांव बनवासीबास में हुए 15 वर्षीय छात्र गोपाल शर्मा की हत्या की जांच अब क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने संभाल ली है। पुलिस कमिश्नर के आदेश होने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम बृहस्पतिवार को मृतक छात्र के गांव पहुंची। टीम ने यहां परिवार के लोगों से बात की। इसके साथ मृतक बच्चे के माता-पिता और परिवार के लोगों के बयान भी दर्ज किए गए।
गांव बनवासीबास निवासी गोपाल शर्मा का शव 22 मई को नजदीक के गांव रोही में एक खाली मकान के अंदर मिला था। परिवार के लोगों ने आरोप लगाए थे कि उनके बेटे की क्रूरता के साथ हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को चिन्हित किया था और मुठभेड़ के बाद 27 मई को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन परिवार के लोग पुलिस की इस जांच से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने जांच पर सवालिया निशान लगाए थे। परिवार और गांव के लोग लगातार सीबीआई जांच की मांग भी कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सारे प्रकरण की दुबारा से जांच के लिए क्राइम ब्रांच को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हमारी टीम मामले की जांच कर रही है। परिवार के लोगों से बात की गई है और लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जाएगी और घटना से जुड़े जो भी तथ्य होंगे वह जांच रिपोर्ट में सामने आएंगे। -राधा रमण सिंह, एसीपी, क्राइम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें