नोएडा। जनगणना के पहले चरण के तहत जारी हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) के काम को लेकर प्रगणकों और कर्मचारियों के बीच फैली अफवाहों का जनगणना अधिकारियों ने जवाब दिया है। अधिकारियों ने कहा कि काम पूरा करने वाले किसी भी प्रगणक को जबरन दूसरी एचएलबी का काम नहीं सौंपा जाएगा और मानदेय भुगतान में भी अनावश्यक देरी नहीं होगी। जनगणना के भारसाधन अधिकारी इंदु प्रकाश ने बताया कुछ कर्मचारियों के बीच यह चर्चा चल रही थी कि एचएलबी का काम समय से पहले पूरा करने वाले प्रगणक को दूसरी जगह का काम करना पड़ेगा। वहीं मानदेय भी बाद में मिलेगा। अधिकारी ने दोनों ही बातों को निराधार बताया। ब्यूरो