फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादरी से परी चौक और ग्रेनो वेस्ट तक जल्द दौड़ेंगी सिटी ई-बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी से परी चौक और ग्रेनो वेस्ट तक जल्द दौड़ेंगी सिटी ई-बसें
विज्ञापन

दो माह से बंद संचालन शुरू करने की तैयारी, हर आधे घंटे में मिलेगी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी से परी चौक और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए सिटी ई-बसों का संचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद है। रूट पर संचालन में आ रही बाधाएं दूर कर दी गई हैं। अब एआरएम समेत अधिकारियों की टीम मार्ग का सर्वे करेगी। सर्वे पूरा होने के बाद बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। इस रूट पर यात्रियों को हर आधे घंटे में बस उपलब्ध कराने की योजना है।
दादरी तिराहे पर बसों के मुड़ने और खड़े होने की व्यवस्था नहीं होने के साथ ही रेलवे रोड पर निर्माण कार्य के चलते करीब दो माह से सिटी ई-बसों का संचालन बंद था। अब रेलवे रोड का निर्माण पूरा हो चुका है और सड़क पर यातायात भी सुचारू हो गया है। वहीं, दादरी तिराहे पर रोडवेज बस स्टैंड से बसों के मुड़ने की व्यवस्था की गई है। यहां बसों को खड़ा कर ग्रेटर नोएडा और नोएडा जाने वाले यात्रियों को बैठाया जा सकता है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रूट का निरीक्षण करने के बाद संचालन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इससे दादरी के यात्रियों को ग्रेटर नोएडा, परी चौक और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर आने-जाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दादरी रूट पर सिटी ई-बसों के संचालन में जो बाधाएं थीं, उन्हें दूर किए जाने की सूचना मिली है। वह स्वयं रूट का सर्वे करेंगे। जल्द ही सर्वे पूरा कर बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा। - राजेश वर्मा, एआरएम, सिटी ई-बस डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें