ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को कैप-ए और कैप-बी की टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। 30 ओवर के इस मैच में कैप-ए ने कैप-बी को 43 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कैप-ए ने 30 ओवर में 195 रन बनाए। टीम की ओर से विहान प्रताप सिंह ने 43 गेंदों पर 42 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैप-बी की टीम 29 ओवर 2 गेंदों में 152 रन ही बना सकी। कैप-ए के अथर्व श्रीवास्तव ने 5 ओवर छह रन देकर तीन विकेट लिए। अथर्व श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।