फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में कमिश्नरेट पुलिस अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में कमिश्नरेट पुलिस अव्वल
विज्ञापन

नोएडा। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण में वर्ष 2025 के दिसंबर महीने में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी मूल्यांकन रिपोर्ट में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के 26 थानों ने प्रथम रैंक हासिल की है। वहीं जारचा थाने की रैंकिंग नीचे गिरी है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दिसंबर माह की मूल्यांकन रिपोर्ट शुक्रवार को जारी की गई।
आईजीआरएस एक ऑनलाइन प्लेटफार्म है। इसे सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए स्थापित किया गया है। इस प्रणाली का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को एक आसान और प्रभावी समस्याओं के निस्तारण के लिए एक माध्यम प्रदान करना है। इसके माध्यम से आम लोग अपनी शिकायतें दर्ज कराते हैं और उनका त्वरित समाधान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह आईजीआरएस पोर्टल (जनसुनवाई पोर्टल) पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए महीने के प्रत्येक शुक्रवार को समीक्षा करती हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि यह कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें