रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के फलैदा गांव में किराने व स्टेशनरी की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व सामान चोरी कर लिया। दुकानदार पिछले कई दिनों से थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन पुलिस केस दर्ज करने के बजाय मामले को टालने में लगी है। गांव फलैदा निवासी हरिलाल गांव में किराने में स्टेशनरी की दुकान चलाता है। सोमवार की रात को चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर दुकान के गल्ले में रखी करीब 7 हजार की नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद