फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: थार सवारों युवकों ने की छेड़छाड़, पिस्टल दिखाने पर बहनों ने मचाया शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी सवार बहनों को थार सवार युवकों ने किए अश्लील इशारे, पिस्टल दिखाकर धमकाया
विज्ञापन

- सेक्टर-52 मेट्रो के पास की घटना, शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार, पुलिस कर रही जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र में 52 मेट्रो स्टेशन के पास देर रात स्कूटी से जा रही दो बहनों के साथ थार सवार युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। दोनों को अश्लील इशारे किए। विरोध करने पर युवकों ने दोनों को पिस्टल दिखाकर डराने की कोशिश की। धमकी के बावजूद बहनों ने हिम्मत दिखाई और शोर मचाते हुए वहां से निकल गईं। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
गाजियाबाद निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इन दिनों उनका परिवार नोएडा में घर शिफ्ट कर रहा है। 25 अगस्त की रात वह अपनी बहन के साथ स्कूटी से सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-59 की तरफ जा रही थीं। परिवार के अन्य सदस्य कार से आगे निकल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-71 की तरफ जाने वाले रास्ते पर पीछे से आई काले रंग की थार में सवार युवकों ने उनकी स्कूटी के आगे वाहन लगाने का प्रयास किया। किसी तरह स्कूटी निकालने के बाद युवकों ने फिर उन्हें रोकने की कोशिश की। आरोप है कि युवकों ने दोनों बहनों के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर एक युवक ने पिस्टल निकालकर उन्हें धमकाया और जान से मारने की बात कही। अचानक हुई इस घटना से दोनों बहनें घबरा गईं। इसके बावजूद उन्होंने वहां रुकने के बजाय शोर मचाना शुरू कर दिया और स्कूटी की रफ्तार बढ़ाकर आगे निकल गईं। बहनों के शोर मचाने पर आरोपी थार लेकर मौके से भाग गए। परिजनों के पहुंचने के बाद घटना से संबंधित वीडियो भी बनाया गया, जिसे सोशल मीडिया पर साझा किया गया। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें