रबूपुरा (संवाद)।
यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के खिलाफ गांव रौनीजा में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का अनिश्चितकालीन धरना 245वें दिन भी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज के नेतृत्व में जारी रहा। किसान यमुना एक्सप्रेस-वे के आवासीय प्लाटों व अन्य समस्याओं को लेकर अपनी मांग पर अड़े हैं। धरने पर बैठे क्षेत्रीय किसानों ने दयानतपुर गांव में 1 सितंबर को आयोजित होने वाली महापंचायत में पूरी ताकत से शामिल होने का निर्णय लिया। किसानों ने कहा कि दयानतपुर धरने से रौनीजा धरने को मजबूती मिली है, इसलिए इसे पूर्ण समर्थन दिया जाएगा। वहीं, धरने में मनवीर भाटी, खचेरा सिंह, राजन सिंह, रन्नू, जगत, नित्तरपाल, हरिओम, सुनील भाटी और रोबिन भाटी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।