फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गैस किल्लत के बाद अब कामगारों की कमी बढ़ा रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


- श्रमिक बढ़ाने के लिए भर्ती जारी, पूरी क्षमता के साथ उद्योग चलाना जरूरी, तभी होगी नुकसान की भरपाई
-श्रमिकों के प्रदर्शन से टेक्सटाइल उद्योग सबसे ज्यादा रहा प्रभावित
-निर्यात के लिए लगे ऑर्डर देरी से पहुंचे, तोड़फोड़ के कारण करोड़ों का माल भी हुआ खराब

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। श्रमिकों के हालिया प्रदर्शन का सबसे ज्यादा असर शहर के टेक्सटाइल उद्योगों पर पड़ा है। खासतौर पर फेज-2 क्षेत्र स्थित फैक्ट्रियां इस विरोध के चलते बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। यहां पर गैस किल्लत के बाद कामगारों की किल्लत भी बढ़ी है। इसके चलते अभी पूरी क्षमता के साथ उद्योग संचालित करने में बाधा आ रही है।


उद्योग संगठनों के अनुसार, हाल में हुए प्रदर्शन के बाद हुई कार्रवाई से कुछ श्रमिक वापस काम पर नहीं लौट रहे हैं, जो आए हैं, वह फिलहाल कम हैं। ऐसे में इनकी बढ़ोत्तरी करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। फोन कॉल के जरिए और उन्हें मैसेज करके जागरूक किया जा रहा है, ताकि वह काम पर लौटें और पूरी क्षमता के साथ एक बार फिर उद्योग संचालित हो सकें।
विज्ञापन

हालांकि कुछ जगहों पर 80 फीसदी तक भी कामगार पहुंचने लगे, लेकिन अभी भी ऐसे कई उद्योग हैं, जहां सिर्फ 60 फीसदी ही कामगार आ रहे हैं। उद्यमियों ने बताया कि बीते दिनों हुए प्रदर्शन के चलते कई इकाइयों में निर्यात के लिए तैयार कपड़ा और गारमेंट्स लंबे समय तक पैकिंग व डिस्पैच के इंतजार में पड़े रहे। समय पर शिपमेंट न होने के कारण कुछ ऑर्डर रद्द भी हो गए, इसके चलते उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

धीरे धीरे स्थिति हो रही सामान्य : स्थिति सामान्य होने के बाद अब फैक्ट्रियां धीरे-धीरे दोबारा चालू हो रही हैं, लेकिन उत्पादन को पटरी पर लाने में समय लगेगा। उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर जल्द ही स्थायी समाधान नहीं निकला, तो नोएडा के टेक्सटाइल निर्यात पर इसका दीर्घकालिक असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


हमारा प्रयास है कि अधिकतर कामगार काम पर लौटें, 80 फीसदी कर्मचारी लौटे भी हैं, बाकियों को कॉल और मैसेज के जरिए जागरूक किया जा रहा है।
-ललित ठुकराल, अध्यक्ष, नोएडा अपैरल क्लस्टर
फेज-2 इलाका प्रदर्शन से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जहां प्रदर्शन की शुरुआत हुई, अब जब संचालन धीरे धीरे पटरी पर आने लगा है तो कामगारों को वापस बुलाना भी एक चुनौती है।

-अमित सिंघल, अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, नोएडा इकाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें