फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मानदेय न मिलने पर भड़के बिजलीकर्मी, हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार को रबूपुरा स्थित सब स्टेशन पर प्रदर्शन किया। उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और हड़ताल करने की चेतावनी दे डाली। कर्मचारियों का आरोप था कि उन्हें पिछले लगभग तीन महीने से मानदेय नहीं मिल रहा है, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि संविदा कर्मी लगातार विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। दिन हो या रात संविदा कर्मियों की टीम लगातार व्यवस्था बनाने में जुटी रहती है। लेकिन ठेकेदार द्वारा समय पर मानदेय न देने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई बार ठेकेदार के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों को इस समसया के बारे में बताया जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
संविदा कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्दी उनका बकाया मानदेय न मिला तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। वहीं जब अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से बात की और जल्दी ही भुगतान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रमोद कुमार, नरेश सिंह, करन सिंह, अन्नू कुमार, यशपाल सिंह, श्यामवीर सिंह, नितिन कुमार, वसीम खान समेत बड़ी संख्या में संविदा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें