यमुनानगर। डीजीपी ओपी सिंह पंचकूला से यमुनानगर बुधवार रात साढ़े 10 से 11 के बीच औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान वे सीधे हरियाणा-उत्तर प्रदेश की सीमा पर बनी कलानौर पुलिस चौकी पर पहुंचे। इस दौरान आईजी राकेश आर्य भी उनके साथ रहे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलने पर एसपी कमलदीप गोयल भी तुरंत मौके पर पहुंचे। इस दौरान डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिस चौकी का बारीकी से निरीक्षण किया, साथ ही हेड कांस्टेबल रविंद्र से बातचीत कर पूरी तरह से सतर्क रहने व असलहा साथ में रखने निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारी से पूछा यदि कोई घटना हो जाए तो सबसे पहले किसे सूचना देनी चाहिए या फिर किस नंबर पर कॉल करें।
वहीं डीजीपी की एक वायरल पोस्ट के अनुसार पंचकूला से डीजीपी को 35 मिनट में 50 किमी के रास्ते में एक पीसीआर तैनात मिली। उसके बाहर भी कोई कर्मी नहीं मिला। इसके अलावा टोल प्लाजा के पास भी पुलिस का वाहन या कर्मी नहीं दिखा। यहां वन-वे ट्रैफिक डायवर्जन के प्वाइंट पर सिग्नल व पुलिस कर्मी नहीं मिले। डीजीपी ओपी सिंह के निरीक्षण के बारे में पुलिस कर्मियों को नहीं पता था। वहीं डीजीपी को रात में कलानौर नाके पर देखकर पुलिस कर्मी सतर्क नजर आए। डीजीपी ने पुलिस अधिकारी से नाके के बारे में जानकारी ली। साथ ही सतर्क रहने के निर्देश दिए। इसके बाद डीजीपी यहां से लौट गए।
डीजीपी ओपी सिंह कलानौर पुलिस चौकी पर औचक निरीक्षण के दौरान एसपी कमलदीप गोयल को दिशा-निर्देश देत