फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सलवार-सूट पहनकर फ्लैट में घुसा चोर, लॉकर से उड़ाए दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
-महागुन मीडोज सोसाइटी में वारदात, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना
विज्ञापन

-मकान मालिक ने घरेलू सहायिका और इलेक्ट्रीशियन पर जताया चोरी का शक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-150 स्थित महागुन मीडोज सोसाइटी में शनिवार शाम एक फ्लैट का लॉकर तोड़कर दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में खुलासा हुआ है कि एक व्यक्ति ने महिला बनकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी काले रंग का सलवार-सूट पहने और लाल रंग के दुपट्टे से चेहरा ढककर फ्लैट में घुसता दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने घरेलू सहायिका और इलेक्ट्रीशियन पर चोरी में शामिल होने का शक जताकर नॉलेज पार्क कोतवाली में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में अभिषेक शर्मा ने बताया कि वह पत्नी सेजल गोयल के साथ महागुन मीडोज सोसाइटी के टावर-बी स्थित फ्लैट में रहते हैं। उन्होंने घर में खाना बनाने और साफ-सफाई के लिए एक घरेलू सहायिका और घरेलू सहायक को रखा हुआ है। दोनों पिछले करीब दो साल से उनके यहां काम कर रहे हैं। अभिषेक के मुताबिक शनिवार शाम वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम से बहन के घर गए थे। इसी दौरान घरेलू सहायिका का उनकी पत्नी के मोबाइल पर फोन आया और उसने घर पर होने के संबंध में जानकारी ली। देर रात करीब 12 बजे दंपती वापस फ्लैट पर पहुंचे तो घर में लॉकर टूटा मिला। लॉकर में रखी करीब दो लाख रुपये की नकदी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक व्यक्ति किचन से बेडरूम की तरफ जाता दिखाई दिया। किचन की जांच करने पर वहां शीशा भी टूटा मिला। फुटेज के अनुसार संदिग्ध शाम करीब 7:40 बजे फ्लैट में दाखिल हुआ और करीब 7:53 बजे बाहर निकल गया। यानी करीब 13 मिनट में वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित का कहना है कि चोरी करने वाले ने काले रंग का सलवार-सूट पहन रखा था और लाल रंग के दुपट्टे से चेहरा ढका हुआ था। उन्होंने घरेलू सहायिका और इलेक्ट्रीशियन पर संदेह जताया है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें