- थाना सेक्टर-14 क्षेत्र में शहदरा गांव के पास की घटना, गलत दिशा में बाइक चला रहा था चालक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में एक रैपिडो बाइक चालक की लापरवाही से यात्री का पैर टूट गया। आरोप है कि चालक ने गलत दिशा में तेजी व लापरवाही से बाइक चलाई। जिस कारण सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। पीड़ित ने इलाज कराने के बाद अब बाइक नंबर के आधार पर शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मूलरूप से चरखी दादरी के पंचगांव निवासी विवेक श्योराण ने मामला दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि 12 नवंबर की सुबह उन्होंने शहदरा गांव से भूटानी अल्फाथम वाली रोड से एक रैपिडो बाइक बुक की थी। चालक ने बाइक को गलत दिशा में दौड़ा दिया। जबकि चालक से मना किया था। तेज रफ्तार व लापरवाही के कारण सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में उसके पैर में गंभीर चोट लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पता चला कि दाए पैर टूट गया है। ऑपरेशन के बाद पैर में रॉड डालनी पड़ी। इलाज कराने के बाद अब पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर बाइक नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।