आग लगने से दुकान जली तो सदमे में दुकानदार की भी मौत
विज्ञापन
- बिसरख कोतवाली क्षेत्र में बिहारी मार्केट स्थित दुकान में लगी थी आग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र की बिहारी मार्केट स्थित एक दुकान में आग लग गई। आग से दुकान का सामान जल गया। कुछ देर बाद दुकानदार की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुकान जलने के सदमे से दुकानदार को दिल का दौरा पड़ा है। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
मृतक हैबतपुर गांव निवासी रामनाथ शाह (71) है। उनकी बिहारी मार्केट में कॉस्मेटिक की दुकान थी। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने दुकान खोली और पूजा की। पूजा का दीपक जलाया। कुछ देर बाद दुकान में आग लग गई। जो दीपक से लगने की आशंका है। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सभी सामान जल चुका था। उसके बाद दुकानदार की तबीयत खराब हो गई। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मौत हो गई। बिसरख कोतवाली के प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि नुकसान के सदमे से दुकानदार को दिल का दौरा पड़ने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।