फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: देहरादून में फॉरच्यूनर न मिलने पर विवाहिता को निकाला, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच लोगों पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर निवासी हिमानी नामक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता हिमानी की शादी 7 मई 2023 को देहरादून निवासी नितिन मीणा से हुई थी। आरोप है कि विवाह के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष ने एक फॉर्च्यूनर कार और एक लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर हिमानी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। हिमानी ने बताया कि ससुराल पक्ष ने उसे बार-बार दहेज के लिए दबाव में रखा और गाली-गलौच व मारपीट की।
विज्ञापन


14 जून 2025 की शाम करीब 4 बजे पति नितिन, देवर मोहित, सास रेखा देवी और ससुर तेजवीर सिंह ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जाते-जाते परिजनों ने धमकी दी कि जब तक वह फॉर्च्यूनर कार नहीं लाएगी, तब तक घर मत आना। राहगीरों की मदद से हिमानी ने अपने पिता को फोन कर बुलाया और मायके लौट आई। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें