फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दौलतराम मार्केट में ट्रांसफार्मर में फॉल्ट से अंधेरे में रहे 100 परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी के दौलतराम मार्किट में ट्रांसफार्मर में फॉल्ट से अंधेरे में 100 परिवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। दादरी में दौलतराम मार्केट में रखे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के चलते 12 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली कटाैती के कारण रात और दिन में करीब 100 परिवार गर्मी से जूझते रहे। हालांकि देर रात में बिजली की आपूर्ति शुरू की गई। इसके बाद भी बिजली आती-जती रही।
विज्ञापन

दादरी के रेलवे रोड पर दौलतराम मार्केट में रखे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खामी आने के चलते करीब सौ परिवारों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। शनिवार दोपहर से बिजली गुल रही। लोग बिजली की आपूर्ति कराने के लिए विभाग के अधिकारियों के फोन करने में जुटे रहे। लेकिन अधिकारियों के फोन बंद रहे। देर रात करीब एक बजे के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद भी सारी रात और रविवार दिन में बिजली की आंख मिचौली होती रही। दादरी निवासी सुनील भाटी का कहा है कि बिजली विभाग के अधिकारी दादरी में नहीं बैठते है। बिजली ठप होने के बाद अधिकारी फोन बंद करके बैठ जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें