-न्यायालय के आदेश पर 3 प्रोपर्टी डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
दनकौर। आवासीय प्लाट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ दनकौर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नोएडा के सेक्टर-33 निवासी डॉ रवनीत गुलशन एक चिकित्सक हैं। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि उन्हें साल 2012 में दनकौर क्षेत्र में एक आवासीय प्लॉट खरीदना था। प्लॉट के लिए प्राॅपर्टी डीलर मुंजखेड़ा गांव निवासी दिनेश व संजय और ओमदत्त निवासी बल्लूखेड़ा से मुलाकात हुई।
ओमदत्त ने बताया था कि उसकी जमीन का अधिग्रहण हुआ है, जिसका प्राधिकरण से 220 मीटर का आवासीय प्लॉट दिया जाएगा। तीनों ने झांसे में लेकर उनसे प्लॉट की एवज में 22 लाख रुपये ले लिए और एग्रीमेंट व वसीयत भी करा दी। साल 2019 में पीड़िता ने प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए कहा तो कोविड में रजिस्ट्री बंद होने की बात बताई। पीड़िता साल 2024 से आरोपियों से प्लॉट की रजिस्ट्री करने या रुपये वापस करने की बात कही लेकिन आरोपी पीड़िता को डरा धमका रहे हैं। अप्रैल 2026 में पीड़िता ने स्थानीय पुलिस आयुक्त से आरोपियों पर कार्रवाई के लिए शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि अदालत के आदेश पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।