फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल, महोबा के ध्यानार्थ::::: ऑटो से करते थे रेकी, फिर सूने मकानों पर बोलते थे धावा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- ओमिक्रॉन और डेल्टा में तीन दिन में तीन घरों को बनाया निशाना, 50 लाख के गहने और नकदी बरामद
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 1.65 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप यादव, शिव कुमार निवासी ग्राम तुमरईघाट जनपद संभल, वीरेश निवासी ग्राम धनीपुर संभल तथा सूरज निवासी ग्राम उटिया जिला महोबा के रूप में हुई है। वर्तमान में सभी आरोपी सूरजपुर क्षेत्र में किराये के कमरे में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार गिरोह ने 21 मई को ओमिक्रॉन-3 क्षेत्र में और 24 मई को डेल्टा-1 इलाके में तीन अलग-अलग मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिन और रात के समय ऑटो में बैठकर दिल्ली-एनसीआर की सोसाइटियों और पॉश कॉलोनियों में घूमते थे। इस दौरान वे ऐसे मकानों की पहचान करते थे, जिनमें ताला लगा होता था या कई दिनों से कोई गतिविधि नहीं दिखती थी। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो सोने की चेन, तीन हार, चार कड़े, चार कंगन, 11 अंगूठियां, आठ जोड़ी झुमके और टॉप्स, मंगलसूत्र, मोतियों की माला, चांदी के सिक्के, पायल, बिछुआ और 2000 रुपये का चांदी का नोट बरामद किया है। इसके अलावा 27 चांदी के सिक्के और 1.65 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। बरामद गहनों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन



चारों आरोपियों के खिलाफ दर्ज हैं 39 मामले: चारों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग जिलों में कुल 39 आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रदीप यादव के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं, जबकि वीरेश उर्फ वीरा पर 11 मुकदमें दर्ज हैं। सूरज उर्फ बंटा पर 10 और शिव कुमार पर 12 मामले दर्ज हैं। गिरोह के सदस्य लंबे समय से दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय थे और लगातार बंद मकानों को निशाना बना रहे थे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें