फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सुवर्णा राज ने जीता सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नोएडा। पैरा खिलाड़ी सुवर्णा राज ने 8वीं इंडियन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप, बैंगलोर में डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीता। सुवर्णा राज ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 16.57 मीटर थ्रो की और एशियन रैंक नंबर 2 पर पहुंच गई। वह तीन एशियन पैरा गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। हाल में ही उन्हें उनके द्वारा दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा यूएन एसडीजी एक्शन अवॉर्ड से रोम, इटली में सम्मानित किया गया। इन्हें 2 राष्ट्रीय अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। सुवर्णा ने बताया कि 18 से 24 अक्टूबर तक जापान में होने वाले एशियन पैरा गेम्स 2026 में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने की कोशिश करूंगी। सुवर्णा ग्रेनो की गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में एक अकादमी भी चलाती हैं। जहां जरूरतमंद पैरा खिलाड़ियों को मदद और ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें