फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कैंटीन के टेंडर में हेराफेरी का आरोप, दो बजे से पहले हैंग हो गई वेबसाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
-बोली लगाने वाले व्यापारी ने की पुन: बोली लगवाने की मांग
विज्ञापन

-व्यापारी का आरोप-उन्होंने ज्यादा रुपये लगाए, सचिव का दावा-प्रक्रिया हुई पूरी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की नवीन फल सब्जी मंडी में कैंटीन के टेंडर को लेकर व्यापारी ने बोली में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए दोबारा बोली लगाने की मांग की है। व्यापारी ने आरोप लगाया है कि वेबसाइट को दो बजे से पहले ही बंद कर दिया गया। जबकि सचिव का कहना है कि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही।

बता दें, सेक्टर 88 फेज-2 स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी में 5 जून को ऑनलाइन माध्यम से कैंटीन के टेंडर को लेकर बोली लगाने के लिए व्यापारियों को आह्वान किया गया। बोली लगाने का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक का तय था, लेकिन बोली लगाने वाले व्यापारियों में शामिल त्रिलोक चंद ने बताया कि वेबसाइट दो बजे से पहले ही तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गई। तय समय से तीन मिनट पहले प्रक्रिया बंद करने से वह अपनी बोली की प्रक्रिया आधी ही भर सके। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से 19 लाख 40 रुपये की बोली लगाई गई थी, जो सर्वाधिक रही, फिर भी उन्हें टेंडर न मिलकर आपस में मिलीभगत करके अन्य किसी व्यक्ति को कम बोली लगाने वाले को टेंडर दे दिया गया।
विज्ञापन


18 लाख 90 हजार में मिला तीन साल का टेंडर : बता दें, मंडी समिति के सचिव की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कुल 21 व्यापारियों ने टेंडर के लिए पत्र खरीदे। उनमें से 14 ने पत्र समिति कार्यालय में जमा कराए। 14 में से 13 लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से बोली लगाई। इनमें से छह फॉर्म उपयुक्त पाए गए। जबकि उनमें से सर्वाधिक बोली 18 लाख 90 हजार रुपये की लगी। जिसे तीन साल के लिए टेंडर दिया गया।
सचिव का दावा, दो बजे तक चली बोली की प्रक्रिया: बता दें, इस मामले को लेकर जब समिति के सचिव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी रही। दोपहर 2 बजे तक वेबसाइट में बोली लगाई गई, ऑनलाइन माध्यम से मिले प्रपत्रों के आधार पर टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ी और सर्वाधिक बोली लगाने वाले आवेदक को टेंडर सौंपा गया।
विज्ञापन


कैंटीन के टेंडर के लिए प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष पारदर्शी ढंग से पूरी की गई, लगाए गए आरोप निराधार हैं। -पंकज शर्मा, सचिव, नवीन फल सब्जी मंडी समिति, फेज-2


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें