फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: होशियारपुर इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग, दो घंटे में पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
- आग पर काबू पाने में दो घंटे से अधिक का समय लगा, कोई जनहानि नहीं
विज्ञापन

- शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, अग्निशमन विभाग कर रहा जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-51 स्थित होशियारपुर गांव की गली नंबर-2 में मंगलवार सुबह एक इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि अग्निशमन विभाग ने अलग-अलग फायर स्टेशनों से सोलह दमकल की गाड़ियों को रवाना किया। इसके बावजूद आग पर काबू पाने के लिए दो घंटे से अधिक समय तक मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर गोदाम से धुआं निकलता दिखाई दिया। गोदाम बाहर से बंद था इस वजह से शुरुआत में आसपास के लोगों को आग लगने की जानकारी नहीं हुई। करीब दस मिनट बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी गई। मालिक मनीष शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 7:32 बजे उन्हें फोन पर गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। वह तत्काल मौके पर पहुंचे। करीब 7:40 बजे दमकल की गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। गोदाम रिहायशी एवं आबादी वाले क्षेत्र में था इसलिए आग के आसपास फैलने की आशंका थी। अग्निशमन कर्मियों ने पहले आसपास के घरों में मौजूद लोगों को बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन



समर्सिबल में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका : मनीष के मुताबिक, उन्होंने गोदाम किराये पर लिया था। गोदाम में फ्रिज, एसी, कूलर, मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान का बड़ा स्टॉक रखा हुआ था। आग में पूरा माल जल गया। हालांकि, सामान का बीमा होने के कारण उन्हें नुकसान की भरपाई की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि गोदाम के अंदर एक समर्सिबल लगा हुआ था। आशंका है कि उसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी।

टीन की चादरें तोड़कर निकाला धुआं : प्रत्यक्षदर्शी मोनू यादव ने बताया कि आग काफी भयानक थी। पड़ोसी के छत से गोदाम में लगे टीन की चादरों को तोड़कर धुआं बाहर निकाला गया और आग बुझाने की कोशिश की गई। आग की गर्मी से इलेक्ट्रानिक्स सामान के प्लास्टिक पिघलकर नीचे गिर रहे थे, जिससे दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। आग लगने के समय गोदाम के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। गोदाम मालिक मनीष शर्मा ने बताया कि तीन से साढ़े तीन करोड़ का माल था गोदाम में सब जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन




आग पूरी तरह से बुझने के बाद गोदाम के अंदर की स्थिति का जायजा लिया गया। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटना के कारणों और नुकसान का आकलन करने में जुटी है। सबसे बड़ी राहत यही रही कि रिहायशी क्षेत्र में आग लगने के बावजूद इसे नियंत्रित कर लिया गया।- प्रदीप कुमार चौबे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें