फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर की रार पहुंची बाजार, देवरानी-जेठानी की भिड़ंत में दंपति जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
- खरीदारी छोड़ कुश्ती शुरू, देवरानी-जेठानी के झगड़े में दंपति घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कस्बे का बााजर शुक्रवार को उस वक्त रणभूमि में बदल गया जब खरीदारी के बहाने आई देवरानी और पहले से मौजूद जेठानी आमने-सामने आ गईं। पुरानी कड़वाहट की चिंगारी ऐसी भड़की कि देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। चश्मदीदों के मुताबिक, कुछ ही मिनटों में हंसी-ठिठोली से गुलजार रहने वाला बाजार शोर-शराबे और अफरा-तफरी से गूंज उठा। लोग समझ पाते उससे पहले ही रिश्तों की तकरार सरेआम तमाशा बन चुकी थी। बताया जा रहा है कि जेठानी कुछ महीने पहले अपने बच्चों को छोड़कर दनकौर क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति के साथ चली गई थी और तभी से उसके साथ रह रही है। शुक्रवार को देवरानी बाजार में खरीदारी करने पहुंची थी। इसी दौरान उसकी नजर जेठानी पर पड़ गई। आमना-सामना होते ही पुरानी रंजिश उभर आई और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि बात बढ़ने पर जेठानी ने अपने साथ मौजूद व्यक्ति के साथ मिलकर देवरानी की पिटाई कर दी। हंगामा बढ़ता देख आसपास के दुकानदार और ग्राहक इकट्ठा हो गए। शोर सुनकर देवरानी का पति भी मौके पर पहुंच गया और बीच-बचाव करने लगा, लेकिन आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट की गई। मारपीट में देवरानी और उसके पति को चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें