फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खेतों के बीच बने स्वास्थ्य केंद्र पर चोरों का निशाना, लाखों के उपकरण चोरी

Mon, 16 Nov 2026 09:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिलासपुर स्वास्थ्य केंद्र बदहाली का शिकार, लाखों के उपकरण चोरी
बिलासपुर। कस्बे के गडाना मार्ग पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदहाली का शिकार है। सुनसान स्थान पर होने के कारण यह केंद्र लंबे समय से चोरों के निशाने पर है। यहां सुरक्षा और चौकीदार की कोई व्यवस्था नहीं है। अब तक स्वास्थ्य केंद्र से लाखों रुपये के उपकरण चोरी हो चुके हैं। चोर समरसेबल, पंखे, एल्युमिनियम के गेट, शीशे और पानी की टोटियां भी उखाड़ ले गए। समाजसेवियों द्वारा दो महीने पहले लगवाए गए बैटरी, इनवर्टर और बिजली के तार भी चोर ले गए। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी रश्मि गुप्ता ने बताया, उपकरण चोरी होने से मरीजों को अंधेरे में उपचार कराना पड़ रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों को भी बिना पंखों के काम करना पड़ता है। केंद्र में सफाई कर्मचारी न होने से परिसर में चारों तरफ घास उगी हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र की ओर से कई बार दनकौर कोतवाली में चोरी की शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। हालांकि, पुलिस अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। ईसापुर गांव के पूर्व प्रधान गजराज सिंह, नौबत सिंह और प्रमोद ने पुलिस कर्मियों को केंद्र में ठहराने का सुझाव दिया है। इससे पुलिस कर्मियों को किराये के मकान से राहत मिलेगी। साथ ही, सुनसान स्थान पर बने स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन











0 / 25,000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें