फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नए सेक्टरों में गंगाजल का इंतजार, खारा पानी पीने को मजबूर लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
या बसावट के दस साल बाद भी नए सेक्टर गंगाजल की एक एक बूंद के प्यासे
विज्ञापन


फोटो



-सेक्टर-70, 71, 135, 141 और 144 समेत कई इलाकों में नहीं पहुंचा गंगाजल, जहां आपूर्ति हो रही वहां टीडीएस अधिक



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के नए सेक्टरों में रहने वाले लोग आज भी गंगाजल की आपूर्ति का इंतजार कर रहे हैं। सेक्टर-70, 71 समेत एक्सप्रेसवे किनारे बसे सेक्टर-135, 141 और 144 में अब तक गंगाजल नहीं पहुंचा है। ऐसे में हजारों परिवार हाई टीडीएस वाले भूजल का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। वहीं, जिन सेक्टरों में गंगाजल की आपूर्ति हो रही है, वहां भी पानी में इसका मिश्रण बेहद कम होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे लोगों को साफ और मीठे पानी की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
दस साल से अधिक समय बीता, फिर भी नहीं मिला गंगाजल : सेक्टर-70 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमित चौहान ने बताया कि उनके सेक्टर में वर्ष 2015 से लोगों ने रहना शुरू कर दिया था। अब यहां 750 से अधिक परिवार रह रहे हैं, लेकिन आज तक गंगाजल की आपूर्ति शुरू नहीं हुई। लोगों को हाई टीडीएस वाले भूजल से ही काम चलाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि आसपास के सर्फाबाद और बसई गांव समेत कई सेक्टरों में गंगाजल पहुंच रहा है, लेकिन उनके सेक्टर के निवासी अब भी इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-135 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष यशपाल सिंह चिकारा ने बताया कि उनके सेक्टर में भी वर्ष 2015-16 से परिवार रहने लगे थे। इसके बावजूद अब तक गंगाजल की आपूर्ति नहीं हुई। सेक्टर-141, 144 समेत अन्य नए सेक्टरों के निवासी भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं। सेक्टर-82 स्थित स्वर्णिम विहार ड्यूप्लेक्स के निवासियों का कहना है कि उनके यहां पानी में गंगाजल का मिश्रण बेहद कम है। इसके कारण पानी का टीडीएस अधिक बना हुआ है। सेक्टर-11, 12 और 44 समेत अन्य इलाकों में भी कम मात्रा में गंगाजल मिलने की शिकायत है।
कई सोसाइटियां भी गंगाजल से वंचित :
सेक्टर-118 की अजनारा अंब्रोसिया, सेक्टर-137 की पारस टिएरा, सेक्टर-134 की जेपी विशटाउन और जेपी कॉसमॉस तथा सेक्टर-44 के कार्तिक कुंज अपार्टमेंट में भी गंगाजल की आपूर्ति नहीं होने की शिकायत है।
विज्ञापन


हमारे सेक्टर में वर्ष 2015 से लोग रहने लगे थे। करीब 400 परिवारों को दस साल बाद भी गंगाजल नहीं मिला है। - लाट साहब लोहिया, सेक्टर-141
हमारे यहां गंगाजल आता ही नहीं है, जबकि आसपास के गांवों और सेक्टरों में इसकी आपूर्ति हो रही है। हमें खारा पानी मिल रहा है। - अमित चौहान, सेक्टर-70
हमारे सेक्टर में बड़ी संख्या में परिवार रहने लगे हैं। यहां खारा पानी आता है, इसलिए अब गंगाजल की आपूर्ति शुरू होनी चाहिए। - यशपाल सिंह चिकारा, सेक्टर-135
पानी इतना खारा आता है कि पीने के अलावा घर के बर्तन भी खराब होने लगे हैं। पानी का टीडीएस काफी अधिक रहता है। - भगत सिंह तोंगड़, सेक्टर-144
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें