फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनी में जबरन घुसकर हंगामा, धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। डाढ़ा गांव स्थित शिनसुंग सीटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में जबरन घुसकर धमकी देने के मामले में पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। कंपनी के एचआर मैनेजर जगदीश कांडपाल की तहरीर पर दनकौर निवासी अरुण नागर और 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर के अनुसार 25 सितंबर को आउटसोर्सिंग के दो कर्मचारियों सविता और ललतेश को खराब कार्यप्रणाली के कारण उनके ठेकेदार ओम शांति एंटरप्राइजेज मालिक अवनीश वालिया को सूचना देकर कंपनी से हटा दिया गया था। इसके बाद 29 सितंबर को 25-30 लोग इकट्ठा होकर कंपनी पर पहुंचे और अंदर घुसने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन

कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर समर बहादुर के रोकने पर भी वे नहीं रुके और जबरन परिसर में घुसकर शोरशराबा करते हुए फोटो और वीडियो बनाने लगे। इसकी सूचना डायल-112 पर पुलिस को दी गई थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि बाद में पता चला कि भीड़ में शामिल एक व्यक्ति अरुण नागर है। आरोप है कि उसने कंपनी परिसर में बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। धमकी भी दी कि अगर ऐसा किया गया तो और ज्यादा लोगों को लाया जाएगा। वहीं कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें