फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लिफ्ट देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- डेढ़ किलो गांजा, स्विफ्ट कार और ठगी के रुपये बरामद
- सस्ती सवारी का लालच देकर यात्रियों को बनाते थे शिकार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने लिफ्ट देने के बहाने लोगों से ठगी करने और गांजा तस्करी में संलिप्त एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए शुक्रवार को महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.5 किलोग्राम गांजा, वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार और ठगी के 2500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान रतन निवासी अलवर राजस्थान हाल पता गाजियाबाद और बरखा निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों को शुक्रवार को अंसल कट गंदे नाले के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि आरोपी बस स्टैंड, परी चौक और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कम किराये में गंतव्य तक छोड़ने का झांसा देकर राहगीरों को अपनी कार में बैठा लेते थे। रास्ते में मौका पाकर नकदी और अन्य सामान ठग लेते थे। आरोपियों ने 5 जुलाई को परी चौक से एक व्यक्ति को टप्पल छोड़ने का झांसा देकर उससे 20 हजार रुपये ठगने की घटना स्वीकार की है। इसके अलावा करीब 15 दिन पहले सेक्टर-72 स्थित स्मृति पार्क के पास एक व्यक्ति को सेक्टर-19 ले जाने के नाम पर कार में बैठाकर उससे करीब 1.50 लाख रुपये की ठगी करने की बात भी कबूल की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें