फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गर्भवती को भर्ती न करने का आरोप, नवजात की मौत के बाद दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में महिला को भर्ती कराया गया था
विज्ञापन

-मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की महिला विंग में गर्भवती को समय पर भर्ती न करने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है। 23 जुलाई की रात अस्पताल पहुंची 9 माह की गर्भवती को कई घंटे तक भर्ती नहीं किए जाने की बात कही गई है। सुबह डिलीवरी के बाद नवजात को सांस लेने में परेशानी हुई और एसएनसीयू में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में महिला के पति ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


हैबतपुर निवासी दीपक ने शिकायत में बताया कि 23 जुलाई को पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर वह उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि महिला विंग के लेबर रूम में तैनात चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ ने समय पर भर्ती नहीं किया। विरोध करने पर अभद्रता का भी आरोप लगाया। काफी इंतजार के बाद सुबह करीब सात बजे पत्नी को भर्ती कर डिलीवरी कराई गई। नवजात को सांस लेने में दिक्कत होने पर एसएनसीयू भेजा गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। दीपक का कहना है कि पहले भी वह एक बच्चे को खो चुके हैं। उन्होंने मामले में जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि आरोप गंभीर हैं। संबंधित डॉक्टर और स्टाफ से दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें