दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के डाबरा गांव में ब्लिंकिट कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के लड़पुरा गांव में अभिषेक परिवार के साथ रहते हैं। वो डाबरा गांव स्थित ई-कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट में नौकरी करते हैं। 25 सितंबर को वो डाबरा गांव के समीप बैनेट यूनिवर्सिटी में ऑर्डर देने गए थे। आरोप है कि जब वो वापस स्टोर के पास पहुंचे तो डाबरा गांव निवासी हरि ओम अपने साथी के साथ वहां पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर दी गई। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।