फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दनकौर क्षेत्र में पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मिला हरियाणा के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- 15 हजार रुपये के उधार विवाद में दोस्त ने ईंट मारकर की हत्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दनकौर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हरियाणा के मांदकोल गांव निवासी राजेन्द्र उर्फ कल्लन के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि 15 हजार रुपये के उधारी के विवाद में मृतक के ही गांव के एक दोस्त अनिल ने सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी और शव को एक्सप्रेसवे पर फेंककर फरार हो गया। पलवल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक और आरोपी दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। मृतक अपनी गाड़ी किराये पर चलाता था। दोनों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था। दो दिन पहले दोनों में कहासुनी हो गई। शनिवार को आरोपी तीर्थ स्थल पर दर्शन कराने के लिए उसे गाड़ी साथ लेकर गया था। दोनों ने पलवल में एक होटल पर खाना खाया। वहां रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ, जिससे आरोपी दोस्त ने होटल से निकलने के बाद गाड़ी रुकवाकर युवक के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव को दनकौर क्षेत्र में पेरिफेरल हाईवे के किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधा मृतक के घर पहुंचा और उसके परिजनों को बताया कि उसने उनके बेटे की हत्या कर दी है। इसके बाद आरोपी भागकर पलवल सिटी थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। दनकौर कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सोहन पाल सिंह का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें