फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ों के साथ भाजपा कर रही भेदभाव, छीन रही हक : रमेश चंद्र प्रजापति

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रजापति और पीडीए जन सम्मेलन में पहुंच लोग
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा/दनकौर। समाजवादी पार्टी का रविवार को देवटा गांव में प्रजापति और पीडीए जन सम्मेलन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और अन्य लोग पहुंचे। सपा के पूर्व मंत्री रमेश चंद्र प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों के साथ भेदभाव कर रही है और उनका हक छीना जा रहा है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की बड़ी जीत के साथ प्रदेश में सरकार बनने का दावा किया।
सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी के संयोजन में पीडीए जन सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिले के कोने-कोने से हजारों लोग सम्मेलन में पहुंचे। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री रमेश चंद्र प्रजापति मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाकर उनका हक छीन रही है और उनके हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। लेकिन अब पिछड़े समाज के लोग भाजपा की नीतियों को पूरी तरह समझ चुके हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही पिछड़ों को उनका हक दिलाने के साथ सम्मान भी देती है। सुनील ने कहा कि भाजपा ने पिछड़ों को ठगा है, जबकि सपा में पिछड़ों के हित और सम्मान पूरी तरह सुरक्षित हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि पीडीए सम्मेलन में उमड़ा जनसमूह इस बात का संकेत है कि उत्तर प्रदेश में बड़ा परिवर्तन होने वाला है और समाजवादी पार्टी बड़ी जीत हासिल कर सरकार बनाने वाली है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर, बब्बल भाटी, कृशांत भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें