फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बार एसोसिएशन की हड़ताल को किसान संगठन ने किया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ई-पंजीकरण के खिलाफ चल रहे वकीलों के आंदोलन को किसान संगठन ने अपना समर्थन दिया है। भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति का प्रतिनिधि मंडल दादरी तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिला। आंदोलन में हर स्तर पर साथ संघर्ष करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति न्याय की इस लड़ाई में अधिवक्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी है। बार एसोसिएशन भविष्य में जो भी रणनीति एवं निर्णय लेगी, संगठन उसे पूरे उत्तर प्रदेश में अपने मंच से समर्थन देने और संघर्ष को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि संगठन के वरिष्ठ नेता अक्षित शर्मा, जिला अध्यक्ष पुलकित सिंहल, जिलाध्यक्ष युवा संजीव नायक समेत सहित कई पदाधिकारियों को घर पर नजरबंद रखा गया, जो अत्यंत निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें