फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रामपुर के ध्यानार्थ <bha>--</bha><bha>--</bha> कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-129 में गुलशन मॉल के सामने हुआ हादसा, अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-129 में गुलशन मॉल के सामने सर्विस रोड पर रविवार शाम अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सेक्टर-31 के निठारी गांव निवासी मुहम्मद हनीफ (31) के रूप में हुई है। जो कि मूलरूप से जिला रामपुर के माजरा चांद सोनकपुर का रहने वाला था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हनीफ रविवार शाम करीब पांच बजे बाइक से घर लौट रहे था। गुलशन मॉल के सामने सर्विस रोड पर किसी अज्ञात कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मृतक के भाई शराफत अली की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज का गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें