नोएडा (संवाद)। सेक्टर-46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी सोसाइटी में रहने वाले युवक को शादी न करने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। पीड़ित का आरोप है कि अक्टूबर में अलग-अलग तारीखों पर फोन कर उसे धमकाया गया। लगातार मिल रही धमकियों से पीड़ित और उसका परिवार डरा हुआ है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गार्डेनिया ग्लोरी सोसाइटी निवासी रजत चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5, 10, 17 और 24 अक्टूबर को उनके पास अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकी भरे फोन आए। कॉल करने वाले शादी न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। थाना प्रभारी डी पी शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मोबाइल नंबरों की जांच और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।