फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुनाफे के झांसे में आई महिला... साइबर ठगों ने कमा लिए एक करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
- फेसबुक पर संपर्क कर अलग-अलग खातों में कराए रुपये ट्रांसफर, साइबर थाना पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर बाजार में ऑनलाइन निवेश कर कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक महिला से एक करोड़ की ठगी कर ली। साइबर ठगों ने फेसबुक के जरिये महिला से संपर्क किया और उन्हें शेयर में निवेश का झांसा दिया। भरोसा कायम करने के बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से संपर्क कर शेयर खरीदने के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में रकम जमा कराई गई। ठगी का अहसास होने पर महिला ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक 56 वर्षीया महिला नोएडा में रहती हैं। उनके पति प्राइवेट कंपनी के अधिकारी रह चुके हैं। महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि ठगों ने उनसे फेसबुक पर संपर्क किया और शेयर बाजार में निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की बात बताई। दोनोंं के बीच बातचीत होती रही और बातचीत आगे बढ़ने के बाद उन्हें निवेश के लिए प्रेरित किया गया। ठगों ने कई तरह की कंपनी व निवेश के अन्य माध्यमों की जानकारी दी। इसके बाद महिला निवेश के लिए राजी हो गई। आरोपियों के बताए बैंक खातों में महिला ने अलग-अलग किस्तों में रकम भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 अगस्त से 29 सितंबर 2026 के बीच करीब एक करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। बाद में जब निवेश की रकम और कथित मुनाफे को निकालने में परेशानी हुई तो महिला को ठगी की आशंका हुई। पीड़िता ने मामले की शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी दर्ज कराई। डीसीपी क्राइम प्रीति यादव ने बताया कि पुलिस ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और लेनदेन का ब्योरा जुटा रही है।

ऐसे बचें साइबर ठगी से
- निवेश से पहले जांच :
किसी सोशल मीडिया ग्रुप, फेसबुक प्रोफाइल या अनजान व्यक्ति के कहने पर निवेश न करें।
- गारंटीड मुनाफे से सावधान :
शेयर बाजार में निश्चित या बहुत अधिक रिटर्न का दावा ठगी का संकेत हो सकता है।
- खाते की जानकारी न दें
: ओटीपी, यूपीआई पिन, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।
- पहले सत्यापन करें- निवेश करने से पहले कंपनी, वेबसाइट, मोबाइल नंबर और बैंक खाते की स्वतंत्र रूप से जांच करें।
- ठगी होते ही 1930 पर कॉल- साइबर फ्रॉड का पता चलते ही तुरंत 1930 पर शिकायत करें और बैंक को भी सूचना दें।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें